सुपौल, जनवरी 24 -- वीरपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सीतापुर गांव से 15 साल की नाबालिग लड़की के अपहरण का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की मां बुलबुल देवी के आवेदन पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है और इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मां ने अपने आवेदन में बताया कि 24 अक्टूबर 2025 को दोपहर करीब तीन बजे उजले रंग की स्कॉर्पियो से कुछ लोग उनके घर पहुंचे और दरवाजे से ही जबरन उनकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर लिया। परिजनों के विरोध करने पर आरोपियों ने हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और बलुआ बाजार की ओर फरार हो गए। बाद में परिजनों को जानकारी मिली कि लड़की को जयपुर ले जाया गया है। काफी खोजबीन और सामाजिक दबाव के बाद जनवरी 2026 में लड़की को वापस लाने की बात कही गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.