सुपौल : नहर पर बनी पक्की सड़क में लगा रेनकट, दुर्घटना की आशंका
सुपौल, जून 4 -- भीमपुर एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र से होकर गुजरने वाली रानीपट्टी वितरणी नहर पर बनी पक्की सड़क कई स्थानों पर रेनकट की चपेट में आ गई है।
खतरनाक सड़क की स्थिति सड़क पर दर्जनों जगह बड़े-बड़े कटाव बनने से आवागमन करने वाले लोगों के सामने दुर्घटना का खतरा उत्पन्न हो गया है। सबसे गंभीर स्थिति उधमपुर पंचायत के सुखाय चौक से पश्चिम स्थित राइस मिल के समीप है, जहां सड़क पर बना रेनकट अब बड़े गड्ढे का रूप ले चुका है।
सुरक्षा की मांग स्थानीय लोगों ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से अविलंब सड़क की मरम्मत कर रेनकट को भरने तथा सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.