सुपौल, अप्रैल 5 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। प्रतापगंज पुलिस ने शनिवार को रात्रि गश्ती के दौरान इमामपट्टी इलाके से शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक छातापुर थाना क्षेत्र वार्ड 11 निवासी बिजेंद्र कुमार सादा और दूसरा बलुआ बाजार थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर निवासी पिंटू कुमार हैं। इस बाबत थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान इमामपट्टी में दोनों युवक नशे की हालत में हंगामा कर रहे थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों के विरुद्ध मद्य निषेध की धारा में आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया गया है। दोनों युवकों को रविवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.