सुपौल, जून 25 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही पुलिस ने गुरुवार को शराब के अलग-अलग जगहों से नशे में हंगामा करने वाले तीन शराबियों को गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया है। इस बाबत थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने बताया कि मुरली पंचायत के वार्ड पांच निवासी रविंद्र यादव और मुरलीधर यादव को शराब के नशे में भपटियाही बाजार में हंगामा करने को लेकर पुलिस ने गिरफ्तार कर भपटियाही थाना लाया। वहीं शाहपुर पृथ्वीपट्टी पंचायत के वार्ड छह निवासी जितेंद्र कुमार राय को शाहपुर गांव से गिरफ्तार कर भपटियाही थाना लाया गया। तीनों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच कराई गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। यह भी पढ़ें- बांका: शराब पीकर हंगामा कर रहे पांच लोग गिरफ्तार, जेल इसके बाद उत्पाद अधिनियम के तहत अप्राथमिक की संख्या 33/ 26 दर्ज कर तीनों को न्यायिक हिरासत ...