सुपौल, अप्रैल 9 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही थाना पुलिस में गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को शाहपुर पृथ्वीपट्टी पंचायत के लक्ष्मीपुर गांव के वार्ड 9 निवासी मो. सदरुल को शराब पीकर हंगामा करने को लेकर गिरफ्तार कर थाना लाया गया। उक्त जानकारी भपटियाही थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने दी। थाना अध्यक्ष ने बताया कि मो. सदरुल को ब्रेथ एनलाइजर मशीन से जांच कराया गया। जिसमें शराब पीने की पुष्टि होने पर उत्पाद अधिनियम के तहत मो. सदरुल के विरुद्ध भपटियाही थाना अप्राथमिक की संख्या 17/ 26 दर्ज कर मो. सदरुल को न्यायिक हिरासत सुपौल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.