सुपौल, जून 10 -- जदिया, निज संवाददाता। हाजत में मृत युवक बिट्टू के बारे में पुलिस सूत्रों का कहना है कि वह आदतन शराब का सेवन करता था। इससे पहले 23 दिसंबर 2025 और 24 अप्रैल 2026 को भी शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बहरहाल पुलिस और एफ एस एल की टीम अलग-अलग एंगल पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं थाना परिसर में हंगामा करने के दौरान मृतक के परिजन व स्थानीय ग्रामीणों ने एसएच 91 सड़क जाम कर और बीच सड़क पर टायर जलाकर आक्रोश जताया। बहरहाल, मामला चाहे जो भी हो उसकी जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- सुपौल : नशे में हंगामा करने के आरोप में दो बार पहले भी जेल जा चुका था बिट्टू जदिया थाना में पहली बार हाजत में हुई मौत के बाद तनावपूर्ण स्थिति को संभालने में दर्जनों जनप्रतिनिधि शामिल थे। मौके पर जिप सदस्य...