सुपौल, नवम्बर 13 -- पिपरा, एक संवाददाता। नशे में पकड़ाए पिपरा थाना क्षेत्र की थुम्हा पंचायत के मुखिया दिनेश चौधरी को पकड़ने गई उत्पाद पुलिस के साथ स्थानीय ग्रामीणों ने मारपीट की। घटना गुरुवार रात करीब नौ बजे की है। स्थानीय लोगों ने सिर्फ उत्पाद पुलिस के साथ मारपीट की, बल्कि विभागीय दो गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पिपरा पुलिस को भी लोगों ने मौके से खदेड़ दिया। विधानसभा चुनाव की मतगणना शुक्रवार को होनी है। इस बीच अपने चहेते प्रत्याशियों की जीत से पूर्व ही इलाके में जीत का जश्न मनाया जाने लगा। इस क्रम में पिपरा थाना क्षेत्र की थुम्हा पंचायत के मुखिया दिनेश चौधरी भी जश्न में शामिल थे। इस बीच मुखिया समेत वहां दर्जनों लोगों के शराब पार्टी किये जाने की सूचना उत्पाद विभाग को मिली। उत्पाद विभाग की टीम मौके ...