सुपौल : नशे में धुत दो युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
सुपौल, मई 10 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। प्रतापगंज पुलिस ने गश्ती एवं वाहन जांच अभियान के तहत ईमानपट्टी से शराब के नशे में धुत दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस बल के साथ गश्ती कर रहे पुलिस अधिकारियों ने दोनों युवकों की संदिग्ध गतिविधि देख उन्हें रोककर पूछताछ की। इस दौरान दोनों युवक नशे की हालत में पाए गए। इसके बाद पुलिस दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाना लाई, जहां आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए उनकी जांच कराई गई। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार युवकों ने अपनी पहचान थाना क्षेत्र स्थित भवानीपुर दक्षिण वार्ड 10 निवासी इंद्रजीत कुमार तथा वार्ड 14 निवासी मिथिलेश राय के रूप में बताई। इस बाबत थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों युवक शराब के नशे में पाए गए। बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.