भागलपुर, फरवरी 26 -- कुनौली, निज प्रतिनिधि। जिले में नशे के बढ़ते कारोबार और इसकी गिरफ्त में आते युवाओं को लेकर समाज के विभिन्न वर्गों में गहरी चिंता देखी जा रही है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक शराब, नशीली दवाओं और अन्य मादक पदार्थों की उपलब्धता आसान होने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। अभिभावक, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता और आम लोग मानते हैं कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाली पीढ़ी गंभीर संकट में पड़ सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नशे का असर केवल युवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे परिवार, सामाजिक माहौल और कानून व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। कई परिवार आर्थिक और मानसिक संकट से गुजर रहे हैं। युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी, गलत संगत, सोशल दबाव और आसानी से उपलब्ध नशीले पदार्थ इस समस्या को और गंभीर बना रहे हैं। लोगों का आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.