सुपौल, अप्रैल 21 -- सुपौल, हिंदुस्तान संवाददाता। शहर में नशे के बढ़ते असर के बीच मंगलवार को एक और घटना सामने आई। उदय चंद धर्मशाला स्थित अमरजीत इलेक्ट्रॉनिक पंखा रिपेयरिंग सेंटर में एक नशे में धुत युवक ने चोरी की कोशिश की। जानकारी के अनुसार युवक दुकान में घुसकर पंखे का क्वाइल निकालकर भागने लगा, तभी आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ गई। लोगों ने जब उसे रोकने और पकड़ने का प्रयास किया, तो वह आक्रामक हो गया और दुकानदारों के साथ मारपीट करने लगा। इस दौरान दुकान मालिक जितेंद्र कुमार सिंह को चोटें आईं और वे जख्मी हो गए। यह भी पढ़ें- नशे की हालत में दो आरोपित गिरफ्तार मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि, स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को काबू में कर लिया और पास के एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद डायल 112 पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.