सुपौल, मई 6 -- पिपरा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के विशनपुर वार्ड-14 स्थित डीहबार बाबा स्थान के पास मंगलवार देर रात पुलिस ने नशा कारोबार से जुड़े एक युवक को गिरफ्तार किया। पिपरा पुलिस की गश्ती टीम ने बिना नंबर की बाइक की जांच के दौरान उसकी डक्किी से प्रतिबंधित 100 एम्पुल इंजेक्शन बरामद किए। थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि गिरफ्तार युवक के पास से दो स्मार्टफोन और 20 हजार रुपये नकद भी मिले हैं। आरोपी की पहचान त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के सिमरिया वार्ड-1 निवासी ज्योतिष कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कांड संख्या 155/2026 दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...