सुपौल, मई 17 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना राघोपुर प्रखंड में एक बार फिर सवालों के घेरे में है। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में लगी यह योजना अपनी बदहाली के कारण ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। जहां राघोपुर,देवीपुर, डुमरी, हुलास, चंपानगर, हरिपुर फिंगलास सहित कई अन्य जगहों पर नल-जल योजना पूरी तरह से विफल साबित हो रही है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सरकार ने बड़े जोर-शोर से 'नल-जल योजना' शुरू की थी, लेकिन धरातल पर यह पूरी तरह से विफल हो गई है। कई जगहों पर तो महीनों से पानी की सप्लाई पूरी तरह से ठप पड़ी है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह योजना अब 'बेकार' हो चुकी है और उन्हें स्वच्छ पेयजल के लिए अभी भी पुराने स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। इस बाबत...