सुपौल, अप्रैल 17 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। जिले के रतनपुरा थाना क्षेत्र के रतनपुरा पेट्रोल पंप के समीप एनएच-106 पर गुरुवार की शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां दो बाइकों की जोरदार टक्कर में एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान भगवानपुर वार्ड नंबर 11 निवासी 32 वर्षीय मनोज सादा के रूप में हुई है। वहीं हादसे के बाद रतनपुरा पुलिस ने घायल मनोज सादा को इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया। हालांकि अस्पताल में इलाज के दौरान एक गंभीर अनियमितता सामने आई है, जिसने अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जाता है कि घायल का इलाज करते समय एक एएनएम के साथ एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था, जिसे कथित तौर पर नर्स का पति बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें- सुपौल : नर्स के बदले पति कर रहा था घायल का इलाज, होगी जांच इस व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.