सुपौल, मई 26 -- बलुआ बाजार, एक प्रतिनिधि। शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और नवाचार के लिए आदर्श प्राथमिक विद्यालय, केवला के शिक्षक नरेश कुमार निराला को जिला स्तरीय 'उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान रविवार को डाइट बसहा में 'द बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेकर्स' के सौजन्य से आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में प्रदान किया गया। समारोह में जिला पदाधिकारी सावन कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी संग्राम सिंह एवं डाइट प्राचार्य अखलाक खां ने संयुक्त रूप से उन्हें प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। बताया गया कि नरेश कुमार निराला प्राथमिक शिक्षा को आधुनिक, रुचिकर और प्रभावी बनाने के लिए लगातार नवाचार कर रहे हैं, जिसके कारण उन्हें यह सम्मान मिला। यह भी पढ़ें- सुपौल : नरेश जिलास्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित स...