सुपौल, अप्रैल 13 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। जनसुराज के प्रणेता प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार अब शारीरिक और मानसिक रूप से मुख्यमंत्री पद संभालने की स्थिति में नहीं हैं। चुनाव से पहले ही जनसुराज ने कहा था कि नीतीश कुमार इस बार मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। उनके अपने दल के साथी भी यह जानते हैं, सिर्फ जनता को धोखा दिया गया। 25 से 30 नीतीश कुमार का नारा सिर्फ एक जुमला था, जनता को ठगा गया। प्रशांत ने कहा कि 202 सीटें जीतकर भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पद छोड़कर राज्यसभा गए हैं तो समझना चाहिए कि उन्हें बिहार की चिंता नहीं है। अब नए सीएम जो भी बनेंगे, वह बिहार नहीं गुजरात के विकास के लिए केंद्र के इशारे पर काम करेंगे। यह भी पढ़ें- मोदी और शाह के हाथ में होगा बिहार सीएम का रिमोट; प्रशांत किशोर ने नई सरकार पर की 2 भविष्यवाणी बिहार के युवा गुजरात ...