सुपौल, अप्रैल 19 -- सुपौल, शहर के नया नगर मोहल्ले में रिंग बांध रोड से बड़ी दुर्गा मंदिर को जोड़ने वाली सड़क बदहाल हो गई है। जलजमाव के कारण सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है और हादसे का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अमन क्लीनिक के पास चौराहे पर नाले का गंदा पानी लगातार सड़क पर बहता रहता है। जल निकासी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं होने से पानी जमा रहता है, जिससे सड़क की स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कत होती है। लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से जल्द पहल कर जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.