सुपौल, मई 11 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। सदर अस्पताल में नगर परिषद की खाली जमीन पर नगर परिषद की ओर से मल्टी लेवल पार्किंग बनाए जाने को लेकर जमीन मापी की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। नगर परिषद अध्यक्ष राघवेंद्र झा राघव व कनीय अभियंता समेत अन्य जमीन मापी की प्रक्रिया पूरी करा ली है। मापी के बाद सामने आया है कि सदर अस्पताल परिसर में नगर परिषद की कुल दो कट्ठा 17 धूर जमीन है, जिसपर मल्टी लेवल पार्किंग बनाए जाने की प्रक्रिया भी जल्द पूरी की जाएगी। पार्किंग बन जाने के बाद सदर अस्पताल प्रबंधन समेत यहां इलाज के लिए जिलेभर से पहुंचने वाले मरीज व उनके परिजनों को वाहन पार्किंग में परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा।

पार्किंग निर्माण की दिशा में कदम गौरतलब है कि आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने लगातार इस दिशा में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। हिन्दुस्तान के इ...