सुपौल, मई 17 -- सुपौल। शहर के लोहिया नगर चौक स्थित वाटर फाउंटेन की सफाई नगर परिषद द्वारा कराई गई। बता दें कि कई दिनों से लोहिया नगर चौक स्थित वाटर फाउंटेन बंद पड़ा था, देखरेख के अभाव में परिसर में गंदगी का अंबार लग गया था। स्थानीय लोगों द्वारा फाउंटेन परिसर की साफ-सफाई कराकर चालू कराने की नगर परिषद से मांग की गई थी। लोगों के शिकायत पर नगर परिषद द्वारा पहल की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...