सुपौल, फरवरी 11 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार लोकल बॉडीज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने राज्य सरकार को चेतावनी दी है कि नगर निकायों में कार्यरत स्थायी, संविदा, दैनिक और आउटसोर्स कर्मियों की लंबित समस्याओं का समाधान तत्काल नहीं किया गया, तो 12 फरवरी को राज्यभर में एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल होगी। यह जानकारी मोर्चा के महामंत्री असजद आलम ने दी। अलम ने बताया कि पिछले 17 वर्षों से लगभग 35,000 सफाई कर्मी दैनिक श्रमिक के रूप में कार्यरत हैं, जिनमें से अधिकांश दलित, महादलित और पिछड़े वर्ग से हैं। वे पिछले कई वर्षों से सेवा स्थायीकरण, सातवें वेतनमान का भुगतान, ए.सी.पी./एम.ए.सी.पी., पारिवारिक पेंशन और चिकित्सा प्रतिपूर्ति जैसी मांगें कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। महामंत्री ने कहा कि यदि 11 फरवरी तक कोई ठोस कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.