भागलपुर, अप्रैल 18 -- कुनौली (सुपौल) से सुनील कुमार की रिपोर्ट इस बार क्षेत्र के किसान अपनी गेहूं की उपज पैक्स के बजाय खुले बाजार में व्यापारियों के माध्यम से बेच रहे हैं। खुले बाजार में गेहूं खरीद को लेकर प्रतिस्पर्धा तो है, लेकिन किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम दर पर ही फसल बेचनी पड़ रही है। इसके बावजूद नकद भुगतान मिलने के कारण किसान बाजार का रुख कर रहे हैं। गौरतलब है कि इलाके में गेहूं कटाई ने रफ्तार पकड़ ली है। खेतों में कटाई मशीनें चल रही हैं। सरकार द्वारा पैक्स में गेहूं का समर्थन मूल्य 2,585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है, जबकि खुले बाजार में 2,300 से 2,350 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद हो रही है। कम कीमत मिलने के बावजूद किसान नकद भुगतान के चलते व्यापारियों को गेहूं बेचने में ही सहज महसूस कर रहे हैं। किसानों का कहना ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.