सुपौल, अप्रैल 15 -- पिपरा, एकसंवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बुधवार को जुड़ शीतल यानी शीरवा पर्व बड़े ही धूमधाम और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। मैथिल नववर्ष के प्रतीक इस पर्व पर गांव के हर घर-आंगन में शीतलता शांति और नई शुरुआत का संदेश गूंजा। सुबह से ही घर की बुजुर्ग महिला सदस्यों ने अपने से छोटों के सिर पर ठंडा जल छिड़क कर 'जुड़ाया'। मान्यता है कि इससे साल भर मन शीतल और रिश्तों में मधुरता बनी रहती है। ग्रामीणों ने घर-आंगन, सड़क, धर्मस्थलों और पेड़-पौधों पर पानी का छिड़काव किया। बच्चे-बूढ़े सब एक-दूसरे को जुड़ शीतल और मैथिल नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दे रहे थे। यह भी पढ़ें- सुपौल : प्रखंड क्षेत्र में बड़े ही धूम धाम से मनाया जुड़ शीतल पर्व यह भी पढ़ें- कई समाज ने मनाया नव वर्ष, पारंपरिक व्यंजन का उठाया आनंद यह भी पढ...