सुपौल, मई 1 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। सद्गुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की 142वीं जयंती गुरुवार को महर्षि मेंही आश्रम, सरायगढ़ के प्रांगण में धूमधाम एवं भक्तिमय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन स्वामी रासनंद बाबा के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर आश्रम के अनुयायियों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जो एनएच-327ए, सरायगढ़ रेलवे स्टेशन सहित विभन्नि स्थानों से होते हुए पुनः आश्रम परिसर पहुंची। प्रभात फेरी के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और सत्संग के माध्यम से माहौल को भक्तिमय बना दिया। आश्रम परिसर में आध्यात्मिक भजन, कीर्तन, स्तुति-विनती एवं सदग्रंथ पाठ का आयोजन किया गया, जिसके बाद भंडारे का भी आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यह भी पढ़ें- सत्य, अहिंसा, सदाचार एवं आत्मकल्याण के मार्ग पर चलने का...