सुपौल, अप्रैल 4 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही बाजार में बस स्टैंड निर्माण कार्य में तेजी लाने की जरूरत है। बस स्टैंड के निर्माण कार्य के लिए सिर्फ चहारदीवारी निर्माण के बाद कार्य बंद कर दिया गया है। बस स्टैंड के लिए आगे की कार्य को कराने की सख्त जरूरत है। जबकि भपटियाही बाजार में दो-दो एनएच गुजरती है। इसमें एनएच 27 और एनएच 327 ए सबसे महत्वपूर्ण है। बस स्टैंड नहीं रहने के कारण चालक अपने-अपने वाहनों को एनएच पर ही खड़ा कर यात्रियों को चढ़ैते और उतारते है। इसके कारण हर हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। आए दिन लोग हादसे के शिकार होते रहते हैं। दरअसल, एनएच पर वाहनों के खड़ा रहने से दूसरे वाहन चालक को गुजरने में दिक्कत होती है। यहां से सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, सिलीगुड़ी, जोगबनी, अररिया के अलावे पटना, दिल्ली, दरभंगा, हरियाणा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.