सुपौल, मई 14 -- भीमपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय बाजार स्थित अलग-अलग दुकानों में गुरुवार को बीडीओ डॉ राकेश कुमार गुप्ता और थानाध्यक्ष प्रमोद झा के नेतृत्व में धावा दल ने छापेमारी की। इस क्रम में धावा दल ने पोस्ट ऑफिस के समीप कोशी कम्युनिकेशन और ब्लॉक समीप शिक्षा ऑनलाइन सेंटर से लेपटॉप, मोबाइल, स्कैनर, आधार कार्ड, पोस्ट ऑफिस का सादा पासबुक, एटीएम कार्ड, पेन कार्ड आदि को जब्त कर साथ ले गई। बीडीओ ने बताया कि सूचना मिली थी कि उक्त दुकान में एक व्यक्ति फर्जी तरीके आधार कार्ड में उम्र बढ़ाने-घटाने जैसे छेड़-छाड़ का कार्य करता है। इसके बाद आनन-फानन में धावा दल ने उक्त दुकानों में छापेमारी की, लेकिन पुलिस को देख वह फरार हो गया। यह भी पढ़ें- धावा दल ने अलग-अलग दुकानों में की छापेमारी पुलिस ने दुकानों से संदेहात्मक सामानों को जब्त किया है, जिस...