सुपौल, मार्च 15 -- भीमपुर/बलुआ बाजार। सार्वजनिक सहयोग से भीमपुर वार्ड 11 स्थित नवनिर्मित ऊँ श्री धर्मेश्वर शिव मंदिर में हर-हर भोले के उच्चारण के साथ 24 घंटे का अष्टयाम रविवार को पंडित दिवाकर झा के मंत्रोच्चार के बीच संकल्पकर्ता लखन सिंह के संकल्प के साथ प्रारंभ हुआ। इसमें कुल पांच भजन मंडली सहयोग कर रही हैं। जानकारी अनुसार इस भीमपुर में खेतीहर के रूप में जीवन गुजारने वाले की स्मृति में ऊँ श्री धर्मेश्वर शिव मंदिर की स्थापना वर्ष 2025 में छह जून को आचार्य मनीष झा के मंत्रोच्चार के बीच की गई थी। मंदिर में बजरंगबली की प्रतिमा और शिवलिंग की स्थापना की गई थी। व्यवस्थापकों ने बताया रविवार की शाम 3.44 में प्रारंभ शिव अष्टयाम सोमवार को इसी समय पर सम्पन्न होगा। सैंकड़ों शिवभक्त श्रद्धालु इस मौके पर उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.