सुपौल : धर्मपाल बने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष
सुपौल, मई 27 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। जिलाध्यक्ष के चुनाव को लेकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा जिला इकाई की संगठनात्मक बैठक बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित सम्राट अशोक भवन के सभागार में आयोजित की गई। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश निर्वाचन अधिकारी के द्वारा जिला पर्यवेक्षक नवीन कुमार एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राधेश्याम शर्मा के देख रेख में जिलाध्यक्ष का चुनाव सभी क्रियाशील, पंचायत अध्यक्ष एवं प्रखंड अध्यक्ष के उपस्थिति में जिलाध्यक्ष पद के लिए सिर्फ धर्मपाल कुमार ने नामांकन किया। अकेले नामांकन होने के कारण धर्मपाल कुमार को सर्वसम्मति से सभी के उपस्थिति में निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया। जिलाध्यक्ष के निर्वाचन के घोषणा के बाद उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर नव नियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मपाल कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.