भागलपुर, जनवरी 27 -- सुपौल, हिंदुस्तान संवाददाता। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत थरबिटिया रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार देर रात दुस्साहसिक चोरी की वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। अज्ञात अपराधियों ने दो स्वर्ण दुकानों को निशाना बनाते हुए करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। वारदात को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने मौके पर तैनात निजी रात्रि प्रहरी को बंधक बना लिया और उसके साथ मारपीट की, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक सुबोध स्वर्णकार, राजेश स्वर्णकार और छोटू स्वर्णकार की सोने-चांदी की दुकानों को निशाना बनाया गया। तीनों व्यवसायी रोज की तरह रात में दुकान बंद कर अपने-अपने घर चले गए थे। व्यापार संघ द्वारा सुरक्षा के लिए एक निजी रात्रि प्रहरी की तैनाती की गई थी। देर रात 8 से 10 की संख्या में पहुंचे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.