सुपौल, मार्च 15 -- पिपरा, एक संवाददाता। एन एच 327 ई सुपौल पिपरा मार्ग से पथरा चौक होते हुए जोल्हनियां रतौली के रास्ते गनपतगंज को जोड़ने वाली ग्रामीण सड़क जर्जर हो चुकी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है। दो साल पहले बने इस मार्ग में जगह-जगह गड्ढा बन गया है, जहां छोटे बड़े वाहनों सहित पैदल चलना भी दुर्लभ हो गया है। हल्की बारिश होते ही राहगीरों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का मानना है कि गुणवत्ता पूर्ण तरीके से सड़क निर्माण नहीं होने का नतीजा है कि एक साल बीतने ही सड़क जर्जर हो गया है। समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो जिला प्रशासन को लिखित आवेदन देकर सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.