सुपौल, अप्रैल 4 -- बलुआ बाजार, एक प्रतिनिधि। भीमपुर पुलिस ने सूचना के आधार पर शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो शराबी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उक्त शराबी आशुतोष आनंद वीरपुर थाना क्षेत्र के वार्ड 9 व दूसरे शराबी तुलसी कुमार मुरलीगंज थाना क्षेत्र के वार्ड 5 निवासी बताया जा रहा है। जानकारी में भीमपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश पांडेय ने बताया कि सूचना के आधार पर दो शराबी को भीमपुर चौक से नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.