सुपौल : दो बाइक की टक्कर में किशोर की मौत, एक गंभीर
सुपौल, जून 15 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। दो बाइक की सीधी टक्कर में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सदर थाना क्षेत्र की कर्णपुर पंचायत अंतर्गत महेशपुर गांव में सोमवार की सुबह करीब 10 बजे की है। मृतक की पहचान महेशपुर वार्ड एक निवासी उमेश तांती के पुत्र किशोर मंजीत तांती (15 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान फुदो तांती के पुत्र दिलखुश कुमार (17 वर्ष) के रूप में हुई है। घायल का इलाज जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।
दुर्घटना का विवरण जानकारी के अनुसार मंजीत और दिलखुश बाइक से अपने घर से महेशपुर स्थित गैस गोदाम की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे एक अन्य बाइकसवार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.