सुपौल, फरवरी 11 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बघलाझ्रहुलास सड़क मार्ग पर बुधवार की संध्या दो बाइकों की टक्कर में पिता-पुत्र घायल हो गए। घटना चम्पानगर मंदिर के समीप हुई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज लाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है। घायलों की पहचान लतौना दक्षिण पंचायत के कशहा वार्ड 3 निवासी 65 वर्षीय विंदेश्वरी यादव और उनके 27 वर्षीय पुत्र रमेश कुमार के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, वे चिकित्सक से घर लौट रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मारी। दूसरी बाइक सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...