सुपौल, मई 14 -- वीरपुर, एक संवाददाता। वीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बसमतिया-वीरपुर मुख्य सड़क पर हैय्या धार पुल के समीप बुधवार की शाम तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। वीरपुर की ओर से जा रही एक मोटरसाइकिल और बसमतिया की ओर से आ रही दूसरी बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। यह भी पढ़ें- फोरलेन एनएच-31 पर दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत घायलों की सहायता स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ई-रिक्शा की मदद से दोनों घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल वीरपुर पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. एस. रहमान ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया। घा...