सुपौल, मार्च 5 -- किशनपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के नोनियारी टोला स्थित राधा कृष्ण मंदिर के पास बुधवार शाम करीब 4 बजे दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवक की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में अंदौली पंचायत के फुलवरिया निवासी 19 वर्षीय ज्ञान कुमार और बौराहा पंचायत के झखराही निवासी 24 वर्षीय जितेंद्र कुमार शामिल हैं। ज्ञान कुमार की मौत मौके पर ही हुई, जबकि जितेंद्र कुमार को बेहतर इलाज के लिए नेपाल के विराटनगर ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। जितेंद्र अपने पिता का एकलौता पुत्र थे और उनके पीछे दो छोटे बच्चे और पत्नी हैं। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। घटना में घायल दिलखुश कुमार (18) सहित अन्य दो युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना अध्यक्ष ज्ञानरंजन कुमार ने बताया कि पुलिस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.