सुपौल, फरवरी 12 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। सुपौल के किशनपुर थाना क्षेत्र के राजपुर के नेमनमा चौक के पास गुरुवार दोपहर एनएच 327 ए पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए एनएच पर यातायात बाधित रहा। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा। मृतकों में राजपुर निवासी रामचन्द्र मंडल के 18 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार और बैजनाथ साह के पुत्र ब्रजेश कुमार(16 साल) शामिल हैं। तीसरे म...