सुपौल, जून 1 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गंगापुर पुल के पास रविवार को एक पिस्तौल और 6 गोली के साथ दो बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उक्त जानकारी भपटियाही थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने दी। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अपराध की योजना बना रहे दो बदमाश को गंगापुर पुल के पास गिरफ्तार किया गया। इनका अन्य साथी पुलिस को देखकर भागने में सफल रहा। जिसमें राघोपुर थाना क्षेत्र के कोरियापट्टी गांव के वार्ड 5 निवासी रविंद्र कुमार के कमर से एक पिस्तौल और तीन गोली बरामद हुआ। यह भी पढ़ें- सुपौल : दो बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार जबकि राघोपुर थाना क्षेत्र के चिकनापट्टी गांव के वार्ड 12 निवासी अनमोल कुमार के साथ से तीन गोली बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों बदमाश का दो अपाची बाइक, दो मोबा...