सुपौल, जनवरी 13 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। समृद्धि यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सुपौल जिले में दो फरवरी को दौरा संभावित है। ऐसे में जिला प्रशासन की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। सीएम की यात्रा को लेकर एक तरफ निर्मली प्रखंड की हरियाही व पिपरा की दीनापट्टी पंचायतों को चकाचक कराया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों में एक बार फिर से क्षेत्र को कुछ बड़ी योजनाओं की सौगात की आस जगी है। वहीं युद्ध स्तर पर विकासात्मक कार्य भी किये जा रहे हैं। साथ ही दोनों प्रखंडों में चयनित स्थल का जिला प्रशासन की टीम लगातार जायजा भी ले रही है। गौरतलब है कि पिछले साल 20 जनवरी 2025 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के क्रम में सुपौल आए थे। उस वक्त उन्होंने जिले में 298 करोड़ की लागत वाली 210 योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया था। सीएम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.