सुपौल, फरवरी 3 -- पिपरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के पथरा उत्तर वार्ड पांच स्थित महादलित टोला में दो दिवसीय दीना-भदरी मेला का मंगलवार को समापन हो गया। मेला में अरराहा और लालपुर से आए लोकगाथा दीना-भदरी मंडली ने दीना भदरी के जीवन लीला का प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। दीना भदरी की मुसहर समुदाय के लोग लोक देवता के रूप में श्रद्धा और भक्ति से पूजा-अर्चना करते हैं। माना जाता है कि गरीब शोषित और बंजितो के लिए दीनाराम भदरी लड़ाई लंड कर समानता का अधिकार दिलाने का काम किया। आयोजन समिति द्वारा बताया गया कि दीना और भदरी नेपाल स्थित जोगिया नगर के रहने वाले वीर बलवान और दलितो के लोक देवता हैं जिन्हें शोषित और वंचितों के रक्षक के रूप में पूजा जाता है। दीना भदरी अत्याचारी राजाओं से लड़कर समाज में न्याय और समानता स्थापित किए वे मुसहर समुदाय के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.