सुपौल : दो दिनों में सक्रिय होगा मानसून, उमस और गर्मी से मिलेगी राहत
सुपौल, जून 27 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ रही उमस से परेशान सुपौल के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मानसून की पट्टी अब पूर्वी चंपारण तक पहुंच चुकी है और अगले दो दिनों में इसके तेजी से आगे बढ़ने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले 48 घंटे के भीतर सुपौल समेत कोसी क्षेत्र में मानसून सक्रिय हो जाएगा। इसके बाद जिले में अच्छी बारिश का दौर शुरू होने की उम्मीद है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस से राहत मिलेगी। यह भी पढ़ें- उमसभरी गर्मी ने किया बेहाल, 28-29 जून हो सकती है बारिश गर्मी और उमस का असर शनिवार को जिले में मौसम का मिजाज कई बार बदला। सुबह आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन करीब नौ बजे के बाद तेज धूप निकल आई। इसके बाद उमस भरी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.