सुपौल : दो दिनों तक प्रभावित रहेगी बिजली आपूर्ति
सुपौल, जून 2 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। प्रतापगंज विद्युत उपकेंद्र में 3 एवं 4 जून को ब्रेकर बदलने का कार्य किया जाएगा। इस कारण क्षेत्र में दो दिनों तक बिजली आपूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। कार्य के दौरान विभिन्न फीडरों में बारी-बारी से विद्युत आपूर्ति की जाएगी, जिससे उपभोक्ताओं को निर्धारित समय के अनुसार बिजली मिलेगी। कनीय विद्युत अभियंता अजय कुमार ने बताया कि विद्युत व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से उपकेंद्र में पुराने ब्रेकर को बदलकर नया ब्रेकर लगाया जा रहा है। तकनीकी कार्य के दौरान लगातार बिजली आपूर्ति संभव नहीं होगी, इसलिए फीडरों को क्रमवार संचालित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- बुधवार को पांच घंटे बिजली रहेगी बाधित उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि संभावित असुविधा को देखते हुए उपभोक्ता अपने आवश्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.