सुपौल, जून 15 -- कुनौली, निज प्रतिनिधि। कुनौली पंचायत के वार्ड 16 स्थित कुणालेश्वरी मंदिर से लेकर आईबी के कर्पूरी चौक तक जाने वाली पक्की सड़क की हालत जर्जर हो गई है। करीब दो किलोमीटर तक इस सड़क में जगह-जगह कंक्रीट उखड़ने लगे हैं। कई जगहों पर खतरनाक गड्ढे उभर आए हैं। इससे इस वार्ड में रहने वाली करीब दो हजार की आबादी को आवागमन में काफी असुविधा होती है। यह भी पढ़ें- सुपौल : दो किमी सड़क जर्जर, हजारों की आबादी को आवागमन की समस्यासड़क की स्थिति गौरतलब है कि इस वार्ड के लोगों को रोजमर्रा की सामग्री खरीदने के लिए बाजार जाने में भी परेशानी होती है। जबकि बैंक, हॉस्पिटल थाना सहित अन्य जगहों पर आने और जाने में भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। जबकि वार्ड के अधिकतर लोग खेती किसानी करके गुजर बसर करते हैं। इस इलाके के लोगों को आवागमन की सुविधा के ल...