भागलपुर, फरवरी 18 -- प्रतापगंज, निजप्रतिनिधी सुरजापुर पंचायत में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित लोगों ने मंगलवार को छातापुर-प्रतापगंज सड़क जाम कर दी। पुलिस के एक सप्ताह में आरोपी को गिरफ्तार करने के आश्वासन के बाद जाम खोला गया। जाम लगभग एक घंटे तक चला। सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित लोग हाथों में तख्तियां लिए आरोपी परसाबिरबल वार्ड 7 निवासी अकरम आलम की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। लोगों का मुख्य आक्रोश इस बात पर था कि पीड़िता की मां द्वारा घटना के एक सप्ताह बाद 2 फरवरी को थाना में मामला दर्ज कराने के बावजूद आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं हो सका है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी की, लेकिन वह घर से फरार है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी नेपाल भाग गया है। पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.