सुपौल : दुश्मनी में मकई की फसल को किया बर्बाद, जांच में जुटी पुलिस
सुपौल, अप्रैल 21 -- वीरपुर, एक संवाददाता। बसंतपुर प्रखंड के भीमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर पंचायत में आपसी रंजिश का गंभीर मामला सामने आया है। यहां अज्ञात लोगों ने एक किसान की तैयार खड़ी मकई की फसल काटकर पूरी तरह बर्बाद कर दी, जिससे उसे भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या 4 में रानीगंज एसएसबी कैंप से पश्चिम लगभग 100 मीटर की दूरी पर कोसी पूर्वी तटबंध के नीचे यह घटना शनिवार को हुई। पीड़ित किसान राजकुमार मेहता के खेत में लगी करीब 20 कट्ठा मकई की फसल में से लगभग साढ़े तीन कट्ठा फसल को धारदार हथियार (हंसुआ) से काटकर नष्ट कर दिया गया। किसान राजकुमार मेहता ने बताया कि उनकी फसल पूरी तरह पककर तैयार थी और कुछ ही दिनों में कटाई होनी थी, लेकिन उससे पहले ही इस घटना ने उनकी मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.