सुपौल, जून 22 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। सड़क दुर्घटनाओं के बाद जब्त किए जाने वाले वाहनों को अब महीनों तक थानों में खड़ा नहीं रहना पड़ेगा। राज्य पुलिस मुख्यालय ने ऐसी व्यवस्था लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है, जिसके तहत दुर्घटना से संबंधित प्रारंभिक जांच और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद वाहन को 24 घंटे के भीतर वाहन स्वामी को वापस किया जा सकेगा। यह भी पढ़ें- सुपौल : दुर्घटना में जब्त वाहन जल्द मिलेंगे, मुफ्त इलाज व बीमा नियमों पर भी सख्तीनई व्यवस्था का उद्देश्य इस पहल का उद्देश्य वाहन मालिकों को अनावश्यक परेशानी से राहत दिलाना और थानों में वर्षों तक वाहनों के खड़े रहने की समस्या को समाप्त करना है। अब तक सड़क दुर्घटना के बाद पुलिस वाहन को जब्त कर थाने ले जाती थी। प्राथमिकी दर्ज होने और जांच पूरी होने के बाद न्यायालय के आदेश पर ...