सुपौल, अप्रैल 21 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के बरैल वार्ड 4 में सोमवार की रात शातिर चोरों ने सुनियोजित तरीके से एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गृहस्वामी के दिल्ली में रहने का फायदा उठाते हुए बदमाशों ने घर को निशाना बनाया, गोदरेज अलमारियों को तोड़ा और पहरेदार से मारपीट कर आराम से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार घर के मालिक कुंदन सिंह इलाज के लिए दिल्ली गए हुए हैं। घर की सुरक्षा के लिए एक पहरेदार तैनात था, लेकिन अपराधियों ने पहले से रेकी कर वारदात को अंजाम दिया। चोर पीछे की दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए और मुख्य दरवाजे की कुंडी काटकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद दो कमरों में रखी तीन गोदरेज अलमारियों को निशाना बनाते हुए उन्हें तोड़ दिया। अलमारी के साथ-साथ दीवान में रखे वीआईपी बैग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.