सुपौल, फरवरी 12 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। भाजपा दक्षिणी मंडल के महामंत्री चंद्रदेव पासवान के नेतृत्व में गुरुवार को पार्टी के कई नेता मुख्यालय पंचायत के वार्ड संख्या 16 पहुंचे और शारीरिक रूप से अक्षम अजय कुमार पासवान के घर जाकर उन्हें व्हीलचेयर उपलब्ध कराई। व्हीलचेयर मिलने के बाद अजय के चेहरे पर सुकून और राहत साफ झलक रहा था। मौके पर अजय के परिजनों ने स्थानीय विधायक एवं पूर्व मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलु सहित भाजपा नेताओं का आभार व्यक्त किया। चंद्रदेव पासवान ने बताया कि यह व्हीलचेयर विधायक बबलु के प्रयास से उपलब्ध कराई गई। अजय पासवान आर्थिक रूप से कमजोर हैं और मजदूरी कर जीवन यापन करते थे। पिछले साल निर्माणाधीन भवन से गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल होने के कारण वे शारीरिक रूप से अक्षम हो गए और लंबे समय से बिस्तर पर रहने को मजबूर थे। जिला मुख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.