सुपौल, अप्रैल 26 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। सदर प्रखंड की करणपुर पंचायत स्थित महेशपुर वार्ड एक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस क्रम में नालसा (मानसिक बीमारी वाले व्यक्तियों और बौद्धिक विकलांगता वाले व्यक्तियों के लिए कानूनी सेवाएं) योजना 2021 का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों और व्यक्तियों को उनकी विशिष्ट जरूरतों के अनुसार निःशुल्क, सुलभ और सक्षम कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी गई। पैनल अधिकवक्ताओं ने लोगों को बताया कि इसके तहत मुफ्त कानूनी सलाह और वकील, यौन शोषण, हिंसा या अधिकारों के उल्लंघन के मामलों में भी सहायता मिलती है। इस सुविधा के लिए सभी दिव्यांग और अपने कानूनी अधिकारों का उपयोग करने में असमर्थ लोग पात्र हैं। यह भी पढ़ें- दिव्यांग बच्चों के अधिकारों के प्रति विधिक शिविर में किया गया जागरूक इस...