सुपौल : दिव्यांगता जांच शिविर में 75 बच्चों की हुई जांच
सुपौल, अगस्त 14 -- किशनपुर,एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी परिसर में गुरुवार को बिहार शिक्षा परियोजना के तहत दिव्यांगता प्रमाणीकरण सह जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 75 दिव्यांग बच्चों की जांच की गई। इनमें 52 बच्चों को सहायक उपकरण के लिए चिह्नित किया गया। जबकि 23 बच्चों को जांच के बाद यूडीआईडी कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। शिविर में शून्य से 18 वर्ष तक के बच्चों की श्रवण, दृष्टिबाधित, मानसिक, अस्थि एवं अन्य प्रकार की दिव्यांगता की जांच की गई। डॉ. मनीष कुमार एवं समावेशी शिक्षा से आए डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि जांच के दौरान जरूरत के अनुसार बच्चों को सहायक उपकरण के लिए चिह्नित किया गया है। अन्य बच्चों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद यूडीआईडी कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। मौके पर डॉ. ज्योति रानी सिन्हा, पीओई पुष्कर कुमार, सहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.