सुपौल, मार्च 7 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के कर्णपुर वार्ड 8 में गुरुवार को दिनदहाड़े चोरी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सामान और सोने के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पीड़िता पूजा कुमारी ने इस मामले में सदर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि गुरुवार की सुबह वह और उनके पति रोज की तरह अपने-अपने काम के लिए घर से बाहर चले गए थे। इसी दौरान चोरों ने बंद घर का फायदा उठाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। दोपहर करीब 12 बजे के बाद जब वे घर लौटे तो घर के अंदर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा मिला। कमरे और अलमारी की स्थिति देखकर उन्हें चोरी का संदेह हुआ। जांच करने पर पता चला कि घर में लगा नल, ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.