सुपौल, जून 11 -- जदिया, निज संवाददाता। बुधवार की शाम को सब्जी खरीददारी करने आए एक व्यक्ति की सड़क किनारे खड़ी बाइक को उचक्कों ने चुरा कर चंपत कर दिया। इस संबंध में पीड़ित बघैली पंचायत के वार्ड 13 निवासी मीर नियाजुददीन ने जदिया थाना में एक आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। आवेदन में पीड़ित ने कहा है कि बुधवार की शाम को सब्जी खरीददारी के लिए बैंक आफ इंडिया की शाखा जदिया के नीचे सड़क किनारे बाइक ( बी आर 50 आर 4381) खड़ी कर सब्जी मंडी की ओर गया था। थोड़ी देर बाद जब उस जगह पर लौटा तो बाइक वहां से गायब थी।बाद यह भी पढ़ें- सुपौल : दिनदहाड़े बाइक की चोरी, प्राथमिकी दर्ज में गायब बाइक की खोजबीन के लिए प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। उसके बाद पीड़ित ने बाइक बरामदगी को लेकर एक आवेदन देकर पुलिस से गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...