सुपौल, अप्रैल 26 -- भीमपुर, एक संवाददाता। छातापुर मवेशी हॉस्पिटल परिसर स्थित आवास में दिनदहाड़े चोरी कर रहे एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं मामले में पुलिस ने पीड़ित के आवेदन पर चोर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी के अनुसार दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना को लेकर पीड़ित परिचारी मणि प्रसाद ने पुलिस को आवेदन देकर चोर के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई है। आवेदन में बताया कि पशु चिकित्सालय धातापुर में वह कार्यालय परिचारी के पद पर कार्यरत हैं। रविवार दोपहर लगभग दो बजे के समीप पशुपालन विभाग के परिसर स्थित आवास में दिनदहाड़े एक चोर ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। यह भी पढ़ें- आहट सुन भागा चोर, तालाब किनारे लोगों ने पकड़ा उस समय वह पास के ही दुकान पर पान खाने गया हुआ था।लौटने के क्रम में ...